सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CMO Inspects Civil Hospital; Flaws Found in Arrangements

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल का सीएमओ ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में मिली खामियां

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
CMO Inspects Civil Hospital; Flaws Found in Arrangements
12जेएनडी31: नागरिक अस्पताल का एमरजेंसी भवन। संवाद
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल में सीएमओ ने रविवार रात को अस्पताल का दौरा किया। अस्पताल परिसर में मिली खामियों को पूरा करने के निर्देश पत्र जारी कर दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर विभिन्न विभागों तक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
Trending Videos

सीएमओ ने पाया कि परिसर में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था नहीं है। कई स्थानों पर ट्यूबलाइट खराब हैं। उन्होंने अस्पताल परिसर और कॉरिडोर में अतिरिक्त लाइट लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली जिस पर अधिकारियों को नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी विभाग का निरीक्षण करते हुए सीएमओ ने वहां की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में कंप्यूटर सिस्टम की जांच कराने, चेकलिस्ट अपडेट रखने और फर्श की बेहतर सफाई के निर्देश दिए। साथ ही ऑक्सीजन फ्लो मीटर की संख्या और उनकी कार्य स्थिति की भी जानकारी ली।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई खामियां सामने आईं। सीएमओ ने मुख्य गेट से लेकर रेजिडेंस क्षेत्र तक सुरक्षा बढ़ाने, दीवार निर्माण कार्य पूरा कराने और अनावश्यक वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल परिसर में सीवरेज ढक्कन लगाने, पुलिस चौकी के पास कबाड़ हटाने, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बेहतर व्यवस्था बनाने और डायलिसिस विभाग से संबंधित संकेतक बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए।
वर्जन
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द खामियों को दूर कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि अस्पताल की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। यह अस्पताल का रुटीन का कार्य है। -डॉ. सुमन कोहली, सीएमओ नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed