सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Councilor says: "The EO has been facing the public's abuse over the filth for four years; now, you should face it for a year too."

Mahendragarh-Narnaul News: पार्षद बोले-ईओ साहब गंदगी को लेकर चार साल से जनता की खा रहे गाली, एक साल आप भी खाओ

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Councilor says: "The EO has been facing the public's abuse over the filth for four years; now, you should face it for a year too."
फोटो 6अपने वार्ड की समस्याओं को उठाते पार्षद देवेंद्र।संवाद - फोटो : थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में लोगों को समझाते पुलिसकर्मी। वीडियो ग्रैव
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद में लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को हुई हाउस बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालयों और पार्कों के रख-रखाव को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों को जमकर घेरा। इस दौरान पार्षद राजेंद्र ने कहा कि ईओ साहब गंदगी को लेकर चार साल से जनता की गाली खा रहे हैं, एक साल तो आप भी खाओ।

नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनोनीत पार्षदों सहित 33 में से 28 मौजूद रहे। बैठक में शहर के पार्कों के रख-रखाव, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, शहर के चारों ओर विकसित की गई ग्रीन बेल्ट और अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने संबंधित कार्यों में सुधार लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई पार्षदों ने कूड़ा उठान एजेंसी के खराब प्रदर्शन का मुद्दा उठाते हुए उसे ब्लैकलिस्ट करने की मांग की। बैठक में अधिकारियों ने पार्षदों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। नगर परिषद की आगामी बैठकों में इन समस्याओं के समाधान की प्रगति की समीक्षा किए जाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन


बैठक के दौरान वार्ड नंबर 14 के पार्षद राजेंद्र ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों से पार्षद और जनप्रतिनिधि शहर में गंदगी को लेकर जनता की नाराजगी झेल रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए ईओ से कहा चार साल से हम जनता की गालियां खा रहे हैं, अब एक साल आप भी गालियां खाइए।

वार्ड नंबर 15 के पार्षद देवेंद्र ने कूड़ा उठान एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि एजेंसी नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठा रही है। कई बार फोन करने के बाद ही वाहन भेजे जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कूड़ा उठान के लिए संचालित वाहनों में केवल चालक भेजा जाता है, जबकि टेंडर की शर्तों के अनुसार चालक के साथ हेल्पर की व्यवस्था भी अनिवार्य है।
वार्ड नंबर 9 की पार्षद रितू ने कहा कि वह बैठक में टेंपो बैठकर आई थी। इस दौरान टेंपो चालक ने रास्ते में जगह जगह बने गड्ढों दिखाए। उनका कहना था कि इन गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और उन्हें आवागमन करने में भी परेशानी हो रही है। साथ ही वार्ड की बुजुर्ग महिलाएं उन्हें आए दिन ताने मारती हैं।
इन दौरान पार्षद राजेंद्र ने कहा कि शुक्र है मैडम आप ऑटो में आई हो अगर पैदल आते तो गड्ढों में गिर भी सकते थे। अब उनके वार्ड में कार्य नहीं होने की वजह से घर के बाहर निकलना भी दूभर हो गया है।

वार्ड नंबर 28 पार्षद सोनम यादव ने कहा कि वार्ड में स्ट्रीट लाइन पूरी तरह से चौपट है। वह इस मुद्दों को कई बार उठा चुकी है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।

वार्ड पार्षद संदीप जैन ने कहा कि शहर में बनी अधिकतम प्रोपर्टी आईडी में खामियां है, जिसकी वजह से लोगों को नगर परिषद के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इसको स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

वार्ड नंबर 16 के पार्षद विशाल सैनी ने कहा कानड़ दास तालाब में नालियों का दूषित पानी जा रहा है। पानी की उचित निकासी के लिए कई बार प्रशासन को अवगत भी करवाया जा चुका है लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आगामी सात दिनों में तालाब की सफाई व गंदे पानी की निकासी का प्रबंध नहीं किया गया तो धरना देने के लिए वह विवश हो जाएंगें।

वर्जन:

कूड़ा उठान और सफाई को लेकर ठेकेदारों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। वहीं पार्षदों के उठाए गए मुद्दों का भी जल्द ही समाधान किया जाएगा।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed