{"_id":"6a1e8797c88644d8f2059bf9","slug":"businessman-attacked-in-broad-daylight-for-refusing-to-pay-ransom-in-narnaul-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में बदमाशों का आतंक: फिरौती नहीं देने पर व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला, दुकान में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नारनौल में बदमाशों का आतंक: फिरौती नहीं देने पर व्यापारी पर दिनदहाड़े हमला, दुकान में घुसकर की मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
सार
श्याम कॉलोनी निवासी नंद किशोर की नया बाजार में बंसल रेडीमेड के नाम से दुकान है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोग उससे पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसने दुकान खोली थी।
पीड़ित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नारनौल के नया बाजार स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर मंगलवार सुबह कुछ युवकों ने फिरौती नहीं देने पर दुकानदार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट करने के साथ दुकान में तोड़फोड़ भी की। घायल व्यापारी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार श्याम कॉलोनी निवासी नंद किशोर की नया बाजार में बंसल रेडीमेड के नाम से दुकान है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोग उससे पांच लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उसने दुकान खोली थी। करीब 11 बजे आठ से दस युवक लाठी-डंडों के साथ दुकान में पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि फिरौती की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ यह वारदात की गई है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।