सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar: CBN Action Uncovers Drug Stockpile in Locked House; 3.641 kg MD Drugs and Suspected Powder Seized

Jhalawar: सीबीएन का एक्शन, बंद मकान से मिला नशे का जखीरा, 3.641 किलो एमडी ड्रग्स के साथ संदिग्ध पाउडर भी जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार

नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने एक मकान से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स जब्त की है। प्रारंभिक जांच में मामले के पीछे एक बड़े तस्करी नेटवर्क के जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

Jhalawar: CBN Action Uncovers Drug Stockpile in Locked House; 3.641 kg MD Drugs and Suspected Powder Seized
बरामद की गई सामग्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए हैं। सीबीएन एवं भवानीमंडी सेल की संयुक्त टीम ने बीती रात पचपहाड़ तहसील के गुराड़िया जोगा गांव में एक मकान पर छापा मारकर 3.641 किलोग्राम एमडी ड्रग्स तथा 7.060 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर जब्त किया है। 



जानकारी के अनुसार सीबीएन अधिकारियों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गुराड़िया जोगा गांव का एक व्यक्ति अपने मकान में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स छिपाकर रखे हुए है और मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीबीएन और भवानीमंडी सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की योजना बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सम के धोरों में आंधी का कहर: मंच पर जाने से पहले छिन गई जिंदगी, ड्रेसिंग रूम की दीवार गिरने से कलाकार की मौत
विज्ञापन
Trending Videos


टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो मकान बंद मिला। इसके बावजूद अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मकान की तलाशी ली। इस तलाशी के दौरान मकान में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई 3.641 किलोग्राम एमडी ड्रग्स तथा 7.060 किलोग्राम संदिग्ध पाउडर बरामद किया गया। बरामद संदिग्ध पाउडर के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, इसकी रिपोर्ट आने के बाद उसकी वास्तविक प्रकृति स्पष्ट हो सकेगी।

सीबीएन अधिकारियों ने बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर लिया है और मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मकान मालिक और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद एमडी ड्रग्स कहां से लाई गई थी और इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़े होने के कारण जिले के तस्कर फायदा उठाकर मध्यप्रदेश में फरार हो जाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed