सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   hindu-girl-alleges-years-of-exploitation-on-marriage-pretext-consumes-poison-after-betrayal-damoh

Damoh: हिंदू युवती से शादी का झांसा देकर वर्षों तक शोषण, दूसरी युवती से संबंधों के बाद टूटा भरोसा; खाया जहर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

दमोह में एक युवती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर वर्षों तक उसका दैहिक शोषण किया और बाद में दूसरी युवती से संबंध बना लिए। मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

hindu-girl-alleges-years-of-exploitation-on-marriage-pretext-consumes-poison-after-betrayal-damoh
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक दैहिक शोषण करने, बाद में दूसरी युवती से संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने भी अस्पताल पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।


जानकारी के अनुसार, युवती सोमवार रात पठानी मस्जिद के पास बेहोशी की हालत में मिली थी। सूचना मिलने पर निर्भया मोबाइल में पदस्थ महिला आरक्षक सुष्मिता और प्रधान आरक्षक अनिल बसेड़िया ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि पठानी मोहल्ला निवासी आरोपी शहबाज खान ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए। बाद में युवक दूसरी युवती के संपर्क में आ गया। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से भगा दिया गया। मानसिक रूप से आहत होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos


पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी के खिलाफ पूर्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय और सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई थी। उसका आरोप है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जाती तो उसे इतना बड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ता।

पढें:  14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए समर्थ और गिरिबाला, जांच में उठे नए सवाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती के पास से एक मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज एवं कार्ड भी बरामद हुआ हैं। पुलिस इन सामग्रियों के आधार पर साक्ष्य जुटाने और आरोपों की सत्यता की जांच में जुटी है। मोबाइल में मौजूद चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच की जा सकती है।

घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा यह लव जिहाद से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है, यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी और कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed