फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cables worth 36,000 stolen from fields of nine farmers including the Gram Panchayat in Mahendragarh

Haryana: महेंद्रगढ़ में ग्राम पंचायत समेत 9 किसानों के खेत से 36 हजार रुपये की केबल चोरी, बदमाशों का आतंक

Sat, 01 Aug 2026 12:05 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 01 Aug 2026 12:05 PM IST
सार

सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल से 320 फुट, फूलसिंह 450, प्रीतम 250 और महेश के खेत से 350 फुट लंबी केबल चोरी हुई है। अब शिकायत के आधार पर मौका निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Cables worth 36,000 stolen from fields of nine farmers including the Gram Panchayat in Mahendragarh
महेंद्रगढ़ सदर थाना - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ के विभिन्न गांवों में पांच दिन में सरपंच समेत 9 किसानों के खेत से ट्यूबवेल की केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। किसानों ने इसकी शिकायत महेंद्रगढ़ सदर पुलिस थाने में दर्ज कराई और है पुलिस ने केबल की 36 हजार रुपये अनुमानित कीमत मानकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बता दें कि गांव राठीवास निवासी अनिल कुमार के ट्यूबवेल से 30 जुलाई की रात 100 फुट लंबी केबल चोरी हो गई। इसी रात उनके पड़ोसी राजेंद्र के कुएं से भी 300 फुट केबल चोर काट ले गए। दोनों किसानों इनकी कीमत 6 हजार रुपये बताई। वहीं, 26 जुलाई की रात आनावास गांव में तीन ट्यूबवेल से करीब 10 हजार रुपये की केबल चोरी हुई। इसमें मुंशीराम के खेत से 200 फुट, रामौतार के खेत से 170 फुट और रामअवतार के खेत से 200 फुट की केबल चोरी हो गई। 
विज्ञापन


वहीं, 30 जुलाई की रात दुलौठ अहीर गांव में चार ट्यूबवेल से करीब 20 हजार रुपये की बिजली केबल चोरी हो गई। सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल से 320 फुट, फूलसिंह 450, प्रीतम 250 और महेश के खेत से 350 फुट लंबी केबल चोरी हुई है। अब शिकायत के आधार पर मौका निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed