{"_id":"6a6d7415aa9f6d4b7b0ec287","slug":"deputy-branch-manager-arrested-for-absconding-after-embezzling-rs30-lakh-had-been-on-the-run-for-four-months-dausa-news-c-1-1-noi1437-4564317-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: फर्जी वाउचर से 30 लाख रुपये का गबन, चार महीने से फरार बैंक अधिकारी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: फर्जी वाउचर से 30 लाख रुपये का गबन, चार महीने से फरार बैंक अधिकारी को पुलिस ने दबोचा
Sat, 01 Aug 2026 01:05 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:05 PM IST
सार
एसबीआई बैंक शाखा मंडावरी में 30 लाख रुपये के गबन मामले में चार महीने से फरार चल रहे तत्कालीन उप शाखा प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में कैशियर और एक संविदाकर्मी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस थाना, मंडावरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की मंडावरी थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक शाखा मंडावरी में 30 लाख रुपये के गबन मामले में फरार चल रहे तत्कालीन उप शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मुकदमा दर्ज होने के बाद पिछले चार महीने से फरार था। इससे पहले पुलिस इस मामले में कैशियर और एक संविदाकर्मी को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
दो किश्तों में किए रुपये ट्रांसफर
मंडावरी थाना प्रभारी ने बताया कि आढ़त व्यापारी गिर्राज प्रसाद ने 25 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उनकी फर्म पुरुषोत्तम लाल-पवन कुमार का एसबीआई बैंक शाखा मंडावरी में खाता है।
विज्ञापन
आरोप है कि 13 नवंबर 2025 को बैंक कर्मचारी विनोद कुमार मीणा ने फर्जी वाउचर तैयार कर तत्कालीन उप शाखा प्रबंधक अशोक कुमार से पास करवाए। इसके बाद 23 लाख रुपये संविदाकर्मी वीरेंद्र कुमार शर्मा के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।इसके बाद 20 नवंबर 2025 को फिर फर्जी वाउचर तैयार कर 7 लाख रुपये अंकित कुमार मीणा के खाते में ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 30 लाख रुपये का गबन किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur: मेवाड़ से चुनावी तैयारियों को धार देंगे सीएम भजनलाल, दो दिवसीय दौरा आज से, अधिकारियों संग करेंगे बैठक
पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 27 मार्च 2026 को कैशियर विनोद कुमार मीणा और संविदाकर्मी वीरेंद्र कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि तत्कालीन उप शाखा प्रबंधक अशोक कुमार घटना के बाद से फरार चल रहा था।
चार महीने बाद गिरफ्त में आया आरोपी
पुलिस ने लगातार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से फरार आरोपी अशोक कुमार (36) निवासी सालवाड़ी, थाना गंज खेड़ली, जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय वह एसबीआई बैंक शाखा मंडावरी में उप शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही गबन में अन्य लोगों की संलिप्तता और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।