बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Thieves flee after making off with jewelry worth lakhs from shops Incident occurs just 1 km from the police

Dausa: पुलिस चौकी से एक किमी दूर दो ज्वेलर्स की दुकानों में लाखों की चोरी, रातभर गश्त के दावों की खुली पोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 04:39 PM IST
Thieves flee after making off with jewelry worth lakhs from shops Incident occurs just 1 km from the police

दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की दुब्बी ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों में रविवार देर रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

रविवार देर रात हुई इस वारदात में चोरों ने कस्बे के बीच स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दुकान में घुसे बदमाश लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। पूरी वारदात के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी।

सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दोनों दुकानों के ताले टूटे मिले। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और व्यापारी मौके पर पहुंच गए। एक साथ दो दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में भय और आक्रोश फैल गया।

पढ़ें: राजस्थान की आबादी का 12% जेन-जी, सियासत में उलटफेर करने में सक्षम; काम करेगा BJP-कांग्रेस का ये पैतरा?

चोरी की खबर पूरे कस्बे और आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा और मानपुर डीएसपी धर्मराज चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।

एएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया कि दोनों ज्वेलर्स की दुकानें कस्बे के बीच स्थित हैं, लेकिन आसपास का इलाका रात में काफी सुनसान रहता है। इसी कारण वारदात की किसी को भनक नहीं लगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बरनाला की घटना के विरोध में पंजाब बंद, जालंधर के स्कूलों में छुट्टी

27 Jul 2026

पद्मश्री और राष्ट्रपति से सम्मानित कलाकार भी बदइंतजामी से परेशान, कलाधाम में रहने वाले कलाकारों की सुनिए

27 Jul 2026

कारगिल विजय दिवस पर चार महिलाओं सहित 11 लोगों ने किया रक्तदान; VIDEO

27 Jul 2026

पूर्व सैनिकों ने निकाली तिरंगा यात्रा, डॉ.केएन पांडेय ने दिखाई हरी झंडी; VIDEO

27 Jul 2026

नव्या की स्मृति को समर्पित विशाल रक्तदान शिविर में पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सैनी

27 Jul 2026
विज्ञापन

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका माथा

27 Jul 2026

Bareilly: शहर के 'स्मार्ट वार्ड' में बंदरों का आतंक, जाम की समस्या से भी लोग परेशान

27 Jul 2026
विज्ञापन

देश-विदेश के 70 से अधिक साधक ले रहे प्रशिक्षण, VIDEO

27 Jul 2026

अमृतसर में नशा करने से रोकने पर पुलिसकर्मी पर हमला

27 Jul 2026

मार्निंग वॉक के दौरान रिटायर्ड शिक्षिका से सोने की चेन लूटी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश; VIDEO

27 Jul 2026

लखनऊ में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते चार महीने रहेगा डायवर्जन

27 Jul 2026

संत कबीर कुटीर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सीएम सैनी ने किया स्वागत

राम मंदिर में सावन मेले में बरसात, उमस और धूप से बचाव के विशेष इंतजाम

27 Jul 2026

हरित भविष्य की ओर भारतीय रेलवे, चलती ट्रेन पर शुरू हुआ सोलर पावर ट्रायल

27 Jul 2026

अमेठी में गोवध की तैयारी कर रहे आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल; तीन गिरफ्तार

27 Jul 2026

अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने जंतर मंतर पर घायल पुलिसकर्मियों को इंसाफ दिलाने की उठाई मांग

27 Jul 2026

हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में लगी आग, 32 मरीज और 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

27 Jul 2026

अमृतसर में दो दिन से बिजली गुल, गर्मी से बेहाल लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

27 Jul 2026

लुधियाना भाजपा के नवनियुक्त प्रधान सुनील मौदगिल का पदभार ग्रहण समारोह

27 Jul 2026

कानपुर: घर के पीछे बने तालाब में डूबने से दिव्यांग की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

27 Jul 2026

फरीदकोट में देवरानी-जेठानी की मौत मामले में आरोपी कार चालक गिरफ्तार, 28 घंटे बाद परिवार का धरना खत्म

सावन के पहले रविवार दुर्गियाना मंदिर में सजा 'सावे' का उत्सव, नवविवाहित जोड़ों ने निभाई परंपरा

27 Jul 2026

अमृतसर में तेज रफ्तार कार बीआरटीएस रेलिंग से टकराई, लोहे के ग्रिल कार के आर-पार हुए

27 Jul 2026

एग्जाम सिस्टम में बदलाव की शुरुआत, PM मोदी के संदेश के साथ टास्क फोर्स का गठन

27 Jul 2026

उरई: शराब के नशे में विवाद के बाद शटरिंग कारीगर की मौत, साथी गिरफ्तार

27 Jul 2026

Himachal Pradesh: शाहपुर आपदा के बाद राहत की उम्मीद, प्रभावित परिवारों को मिलेगा नया सहारा

27 Jul 2026

Uttarakhand: जंगलों के सच्चे प्रहरी जिम कॉर्बेट, 151वीं जयंती पर उनकी विरासत को नमन

27 Jul 2026

UP News: CM योगी ने मैनपुरी को दी बड़ी सौगात, 111 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

27 Jul 2026

जम्मू कश्मीर की 'वागू' चटाई का देशभर में डंका, 'मन की बात' में PM मोदी ने की तारीफ

Ujjain: भस्म आरती में अद्भुत श्रृंगार! बाबा महाकाल के मस्तक पर दिखा पूरा परिवार, भक्त हुए भाव-विभोर

27 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed