फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Land Fraud Protest Woman Climbs Water Tower With Children Seeking Justice Against Land Mafia

Dausa: पति को शराब पिलाकर हड़पी जमीन! न्याय की मांग को लेकर बच्चों संग पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप

Sun, 26 Jul 2026 01:11 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 01:11 PM IST
सार

दौसा जिले के लालसोट उपखंड स्थित रामगढ़ पचवारा में एक महिला ने पति को शराब पिलाकर फर्जी तरीके से जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर महिला अपने दो बच्चों के साथ 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया।

विज्ञापन
Dausa Land Fraud Protest Woman Climbs Water Tower With Children Seeking Justice Against Land Mafia
दौसा फर्जी रजिस्ट्री कराने के विरोध में टंकी पर चढ़ी महिला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दौसा जिले के लालसोट उपखंड के रामगढ़ पचवारा मुख्यालय पर पति को शराब पिलाकर से फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नगर पालिका परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई।
विज्ञापन


100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर बच्चों के साथ चढ़ी महिला
अचानक बच्चों के साथ महिला के करीब 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा महिला को समझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कस्बे की बड़ी कोठी नीमड़ी वाली ढाणी निवासी रामपति देवी, पत्नी सोपाल मीणा, ने बताया कि चार-पांच दिन पहले भूमाफिया ने उसके पति को शराब पिलाई और नशे की हालत में उनकी पूरी जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। रामपति देवी ने बताया कि जब उसे इस कथित धोखाधड़ी की जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया। इसी के चलते वह रविवार सुबह अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर रही है। महिला ने पुलिस-प्रशासन से मांग की है कि उसकी जमीन की रजिस्ट्री निरस्त की जाए और भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सब कुछ सांवलिया सेठ का! भक्त ने 10 बीघा खेत और चार मंजिला मकान ट्रस्ट के नाम किया; ये है वजह

तहसीलदार ने क्या कहा?
इस मामले में तहसीलदार रवि प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पटवारी से मिली सूचना के अनुसार संबंधित जमीन की रजिस्ट्री 16 जुलाई को हो चुकी है और उसका नामांतरण भी खुल चुका है। ऐसी स्थिति में महिला को इस मामले में न्यायालय के माध्यम से ही अपील करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed