फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demands not met even after a three-day strike; employees escalate the agitation.

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन की हड़ताल के बाद भी नहीं मानी मांगें, कर्मचारियों ने बढ़ाया आंदोलन

Sun, 09 Aug 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demands not met even after a three-day strike; employees escalate the agitation.
फोटो नंबर-05मांगों को लेकर धरने पर नारेबाजी करते नप सफाई कर्मचारी।
नारनौल। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही। तीन दिन की हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से मांगों पर बातचीत नहीं किए जाने से कर्मचारियों में रोष बढ़ गया है। कर्मचारियों ने अब हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। हड़ताल की अवधि बढ़ने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अब तक शहर की सफाई व्यवस्था संभाली जा रही थी लेकिन इसके बाद कर्मचारी पूरी तरह हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सरकार से कई बार बातचीत की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने शहीद फायरकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि इन मांगों को लेकर अभी तक कोई पत्र जारी नहीं किया गया और न ही आर्थिक सहायता की राशि दी गई है। इसके चलते अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी पूर्ण रूप से हड़ताल पर हैं।

धरने में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान भूपेंद्र सारवान, फायर इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह, राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान राहुल सारवान, जिला प्रधान कौशल यादव और सचिव महेंद्र दायमा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed