फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lucky Saini won the bronze medal at the All India Independence Cup.

Mahendragarh-Narnaul News: ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप में लक्की सैनी ने जीता कांस्य पदक

Sun, 09 Aug 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lucky Saini won the bronze medal at the All India Independence Cup.
महेंद्रगढ़। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ी ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 7 से 9 अगस्त तक तीन दिवसीय प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि दिल्ली में तीन दिवसीय 20वीं ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा सहित अन्य राज्य से दो हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से तीन खिलाड़ियों को चयन हुआ था। इनमें लक्की सैनी ने -70 किलोग्राम भार वर्ग में कास्य पदक हासिल किया। खिलाड़ी लक्की की इस उपलब्धि का श्रेय उनके निरंतर अभ्यास, मेहनत और कोच लोकेंद्र व लोकेश सैनी के मार्गदर्शन को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पदक लक्की की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। हमारा लक्ष्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महेंद्रगढ़ का नाम रोशन करने के लिए तैयार करना है। महेंद्रगढ़ से खिलाड़ी लक्की के अलावा 58 किलोग्राम भारवर्ग में खिलाड़ी अरनव व - 74 किलोग्राम भारवर्ग में खिलाड़ी पीयूष हिस्सा ले रहे है। उन्होंने बताया कि अकादमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर अपना लोहा मनवा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed