फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Havan at Baba Rusnai Nath's Dera in Jawahar Nagar

Mahendragarh-Narnaul News: जवाहर नगर में बाबा रूसनाई नाथ के डेरे पर हवन

Sun, 09 Aug 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Havan at Baba Rusnai Nath's Dera in Jawahar Nagar
सतनाली। जवाहर नगर स्थित बाबा रूसनाई नाथ महाराज के डेरे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हवन, जागरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेका और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सरपंच प्रतिनिधि अनिल सिंह शेखावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ हवन से हुई। श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहुति डालकर क्षेत्र में सुख-शांति, खुशहाली और अच्छी वर्षा की कामना की। इसके बाद बाबा रूसनाई नाथ महाराज मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में झूमते नजर आए। पूरे परिसर में जयकारों और धार्मिक भजनों से माहौल भक्तिमय बना रहा। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रद्धालुओं, सेवादारों और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed