सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Development hasn't even reached their own doorsteps, so how will these leaders build roads for the people?

Mahendragarh-Narnaul News: अपनी चौखट तक नहीं पहुंचा विकास, जनता के रास्ते कैसे बनाएंगे नेता?

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Development hasn't even reached their own doorsteps, so how will these leaders build roads for the people?
फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। वार्ड-14 की ब्रह्मचारी रोड शहर में विकास के दावों की पोल खोल रही है। वर्तमान विधायक से लेकर दो पूर्व विधायकों और पूर्व शिक्षा मंत्री के आवास वाली इस एक किलोमीटर सड़क पर 80 से ज्यादा गहरे गड्ढे हैं। जब 20 वर्षों से जनप्रतिनिधि अपनी ही गली का निर्माण नहीं करा पा रहे हैं आमजन को कौन सुनेगा?
Trending Videos

बता दें कि नगर पालिका ने अक्तूबर 2025 में इस सड़क के निर्माण का टेंडर लगा नवंबर में 25.71 लाख रुपये का बजट तय किया था। वहीं ठेकेदार को दो बार नोटिस देने के बावजूद काम शुरू नहीं किया जा रहा है। इन सड़क पर बने गड्ढों से शहर की आधी आबादी को गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ विधानसभा के वर्तमान विधायक कंवर सिंह यादव, चार बार विधायक रहे राव दान सिंह, नांगल चौधरी से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह व पूर्व शिक्षामंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता रहे प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास भी इसी वार्ड में हैं। वहीं पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, वर्तमान विधायक कंवर सिंह यादव व पूर्व शिक्षामंत्री के आवास तो इसी रोड पर हैं।
यहां के निवासी 20 सालों से नगर पालिका से भी इस सड़क के निर्माण की उम्मीद छोड़ चुके हैं। वहीं नवंबर से ठेकेदार की ओर से तारकोल बेस पर सर्दी के सीजन में सड़क बनाने में अस्मर्थता दिखाते हुए इसे मार्च में पूरा करने का आश्वासन दिया जा रहा है।
बॉक्स
इस सड़क का निर्माण करीब 20 साल पहले हुआ था। वहीं वर्ष 2021 में आधा रोड बनाकर छोड़ दिया था। इसकी भी तीन साल से दयनीय हालात है। हर कदम पर गहरा गड्ढा है, दिनभर वाहनों के गुजरने से धूल लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। -संदीप तिवाड़ी, दुकानदार
बॉक्स
पिछले तीन सालों के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन सड़क निर्माण केवल कागजों में उलझा हुआ है। कई स्थानों पर रोड के नाम पर केवल कच्चा रास्ता ही शेष है। उखड़ी रोड़ियां दुकानों में जा रही हैं।-श्याम सुंदर, दुकानदार
बॉक्स
विधायकों व मंत्रियों की ओर से इस रोड की सुध नहीं ली जा रही है तो नगर पालिका से क्या उम्मीद करनी है। शहर से यातायात के दबाव को कम करने वाला यह सड़क वर्षों से बदहाल है। तीन स्थानों पर दिनभर पानी जमा रहता है।-अनिल कुमार, राहगीर
बॉक्स
पुरानी रामलीला से महाराणा प्रताप चौक तक इस मार्ग की सुध तो लंबे समय से नहीं ली जा रही है। देवीलाल पार्क के साथ तो सड़क के नाम पर रोड़े ही शेष हैं। शहर की आधी से अधिक आबादी को स्टेट हाईवे से जोड़ने वाला यह प्रमुख सड़क है।-नरेश शर्मा, दुकानदार
--------------
- वर्जन:
यह सड़क तारकोल से बनाई जाएगी। नवंबर में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। ठेकेदार को दो बार नोटिस देकर निर्माण शुरू कराने के आदेश भी दिए जा चुके हैं लेकिन ठेकेदार की ओर से मार्च के अंतिम सप्ताह में निर्माण का आश्वासन दिया है।
-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़
....................

- वर्जन:
नगर पालिका के अधिकारियों की बैठक में रोड के निर्माण को शुरू कराने के आदेश दिए गए थे। साथ ही ठेकेदार ने आश्वासन दिया था कि मार्च माह के अंतिम सप्ताह में इस मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। शहरी दायरे में आने वाली सड़कों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने के लिए सर्वे पूरा किया जा चुका है। -कंवर सिंह यादव, विधायक महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

फोटो संख्या:62- सब्जी मंडी से देवीलाल पार्क तक जर्जर मार्ग, पास से गुजरते वाहन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article