{"_id":"69ceb684655699dbac0f0710","slug":"dfsc-reprimands-market-committee-employees-for-lack-of-cleanliness-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125324-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सफाई नहीं मिलने पर डीएफएससी ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सफाई नहीं मिलने पर डीएफएससी ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- अनाज मंडी में निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर मार्केट कमेटी के कर्मचारि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। स्थानीय अनाज मंडी में बदहाल सफाई व्यवस्था को लेकर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को फटकार लगाई। डीएफएससी को कनीना, महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों के निरीक्षण के दौरान खामियां मिली थीं।
महेंद्रगढ़ मंडी बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर डीएफएससी सावित्री बाई ने मार्केट कमेटी अधिकारियों व कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने पेयजल की टंकियों से बोतल में पानी मंगवाकर मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को पिलाया। इसके बाद स्वयं भी पानी पीया।
सावित्री बाई ने पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए टंकी सफाई कराने के निर्देश दिए। वहीं मंडी बदहाल शौचालय में गंदगी पर कहा कि अभी तक सरसों व गेंहू का एक भी दाना नहीं पहुंचा है। किसानों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं ही नहीं हैं।
प्रतिदिन अनाज मंडी की सफाई करवाई जाए। अनाज मंडी में कैसी सफाई हो रही है, जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। फड़ों पर व्यापारियों का सामान पड़ा हुआ है। किसान अपना अनाज कहा डालेगा।
उन्होंने कहा जो भी किसान अनाज मंडी में पहुंचे उन्हें स्वच्छ पानी मिले। सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई व सहायता केंद्र पर कर्मचारियों को उनके कार्य के निर्देश भी दिए। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक विनोद कुमार, बीरमा देवी, संदीप कुमार सहित मार्केट कमेटी के कर्मचारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडियों में नहीं पहुंची उपज
महेंद्रगढ़ व सतनाली अनाज मंडी में सरसों व गेहूं की उपज नहीं पहुंची है। 28 मार्च से शुरू हुई सरसों खरीद के छठे दिन भी सरसों का एक दाना नहीं पहुंचा। अभी क्षेत्र में 30 प्रतिशत ही किसानों ने गेंहू की कटाई की है। मंडियों में उपज पहुंचने में करीब एक सप्ताह से अधिक का समय लगेगा। वहीं खराब मौसम से भी सरसों की थ्रेसिंग एवं गेहूं की कटाई सहित अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लगातार बदलते मौसम के कारण कटाई की प्रक्रिया धीमी होने के साथ-साथ सरसों व गेहूं की फसलों में नुकसान की आशंका है।
Trending Videos