फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   District-level Satyagraha today in protest against the Haldwani incident.

Mahendragarh-Narnaul News: हल्द्वानी घटना के विरोध में जिलास्तरीय सत्याग्रह आज

Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
District-level Satyagraha today in protest against the Haldwani incident.
मंडी अटेली। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल पर हुए कथित शुद्धिकरण अनुष्ठान और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान के विरोध में 14 अगस्त को प्रदेशभर में जिला-स्तरीय मार्च व सत्याग्रह का ऐलान किया है। अटेली ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव ने बताया कि हिंदू राइट विंग संगठनों ने हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल पर गंगाजल छिड़ककर किए गए तथाकथित शुद्धिकरण को पार्टी ने अत्यंत निंदनीय, घृणित और भाजपा पोषित भेदभावपूर्ण मानसिकता का प्रतीक बताया है। पार्टी का कहना है कि यह कृत्य न केवल कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान है, बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की गरिमा, समानता और संविधानिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। यह सत्याग्रह डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के पास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed