फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Officials must not be negligent in election duties: SDM

निर्वाचन कार्य में लापरवाही न बरतें अधिकारी : एसडीएम

Fri, 14 Aug 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Officials must not be negligent in election duties: SDM
नांगल चौधरी। उपमंडल अधिकारी उदय सिंह ने पीएम श्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत नोटिस संबंधी कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर तैनात अधिकारियों से नोटिस वितरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। उपमंडल अधिकारी ने स्टाफ को निर्देश दिए कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत नोटिस वितरण और रिकॉर्ड अद्यतन का काम पारदर्शिता, सतर्कता और निर्धारित समय सीमा में पूरा हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन कार्य महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इसमें लापरवाही या त्रुटि नहीं होनी चाहिए। इसका उद्देश्य सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सही ढंग से दर्ज करना है, ताकि आमजन को परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed