{"_id":"6a3d73b5b63a5aa6610dbc43","slug":"electricity-employees-intensify-protests-warn-of-agitation-over-pending-demands-narnol-news-c-203-1-mgh1004-127676-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, लंबित मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, लंबित मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
फोटो-56 बिजली निगम परिसर में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर वीरवार को बिजली निगम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। यूनिट स्तर पर आयोजित इसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान नवीन कुमार ने की।
धरने के दौरान कर्मचारियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। यूनिट प्रधान नवीन कुमार ने कहा कि बिजली निगम के कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से लंबित हैं लेकिन सरकार और विभाग की ओर से उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में आउट ऑफ सर्किल भेजे गए कर्मचारियों की होम सर्किल में वापसी, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करना और पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बावजूद वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। इसके अलावा तकनीकी कर्मचारी लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं लेकिन उन्हें जोखिम भत्ता भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। यूनियन नेताओं ने सरकार से कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापस लेने और सभी लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 30 जून को एसई कार्यालयों पर प्रदर्शन, 2 जुलाई को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन और बिजली मंत्री का घेराव, 29 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास के बाहर जेल भरो आंदोलन तथा 29-30 सितंबर को प्रस्तावित महाहड़ताल को पूरी ताकत के साथ सफल बनाया जाएगा।