महेंद्रगढ़। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन व रिटायर्ड कर्मचारी संगठन की जिला इकाई महेंद्रगढ़ की बैठक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंडल महेंद्रगढ़ के पार्क में आयोजित की गई। बैठक के दौरान नौ जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान हड़ताल की सफलता के लिए कर्मचारियों ने रणनीति भी बनाई।
बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रवींद्र कुमार ने की व मंच संचालन ब्रांच प्रधान सुरेंद्र फौजी ने किया। प्रांतीय मुख्य संगठन कर्ता महेंद्र यादव ने बताया कि नौ जुलाई को हुड्डा पार्क में होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के हजारों कर्मचारी सरकार की गलत नितियों के खिलाफ हड़ताल में भाग शामिल होंगे।
इस मौके पर सुभाष यादव, दीपक शांडिल्य, कृष्ण पुनिया, रवींद्र फौजी, रवींद्र कुमार, सुभाष यादव, कुलदीप, यशपाल, नरवीर, राजबीर, वेदप्रकाश, हैप्पी व सभी ब्रांच के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।