फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Employees upset over non-issuance of the charter of demands.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों का पत्र जारी नहीं होने से कर्मचारी नाराज

Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Employees upset over non-issuance of the charter of demands.
फोटो संख्या:65- नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 11वें दिन भी जारी रही। राज्य स्तरीय यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने हड़ताल को तीन दिन बढ़ाकर अब 18 अगस्त तक कर दिया है। सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं आने से शहर के मुख्य चौक-चौराहों और बाजारों में कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी प्रधान रामसिंह और सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि सरकार ने 13 मई को कर्मचारियों की कुछ मांगों पर सहमति जताई थी लेकिन अब तक संबंधित पत्र जारी नहीं किया गया। 14 अगस्त को यूनियन पदाधिकारियों की सरकार के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि अप्रैल और मई में वे मांगों को लेकर 38 दिन तक धरने पर बैठे थे। इसके बाद सहमति बनने के बावजूद दो महीने से पत्र जारी नहीं हुआ है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन किया जाएगा। 15 अगस्त को कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ध्वजारोहण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed