सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every single grain of the crop is being purchased at the MSP: Surendra Kharakbhura

फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदा जा रहा : सुरेंद्र खरकभूरा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Every single grain of the crop is being purchased at the MSP: Surendra Kharakbhura
12जेएनडी14: छात्तर सब यार्ड में गेहूं की खरीद का जायजा लेने पहुंचे मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरें
विज्ञापन
जींद। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा ने छात्तर सब यार्ड, काब्रच्छा परचेज सेंटर का दौरा कर गेहूं की खरीद का जायजा लिया। यहां पर आढ़तियों, किसानों से नए गेहूं खरीद के नियमों की जानकारी ली। अब तक छात्तर सब यार्ड पर 90 हजार क्विंटल गेहूं आ चुकी है।
Trending Videos


चेयरमैन ने कहा कि गेहूं की खरीद में किसान, आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरंतर सब यार्ड, परचेज सेंटर एवं अनाज मंडी में दौर कर जानकारी ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों की फसल का एक-एक दाना एमएसपी पर नायब सरकार खरीद रही है। इस बार गेहूं का उत्पादन बीते साल से अधिक होने की उम्मीद है। किसानों के लिए राम भी राजी है राज भी राजी है। खुद सीएम नायब सिंह सैनी एवं उनके कैबिनेट के मंत्री, भाजपा विधायक निरंतर मंडियों में जाकर किसानों, आढ़तियों से मिल रहे है।
उन्होंने कहा कि वो खुद किसान है वो फसल बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मंडी गए थे। दो से तीन मिनट सभी प्रक्रियाओं के पूरा करने में नहीं लगता है। जब किसानों के खाते में फसल बेचने के बाद सीधी पेमेंट आनी शुरू हुई थी तो इसका विरोध किया जाता था।
आज किसान खुद कहते हैं कि भाजपा सरकार ने मौज कर दी है। खातों में पेमेंट फसल बिकते ही आ रही है। ऐसे ही जो नए नियम आए है ये किसान के हित के लिए है। कोई भी बदलाव होता है वो अच्छे के लिए होता है। भाजपा ऐसी पार्टी है जो किसान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर मौके ओमदत्त डाहोला, रामभगत, विजय, पवन, राजू मोर, सतबीर शर्मा, दरवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed