{"_id":"6a3192442dfb0be3140e0bf9","slug":"farmers-should-not-rush-into-sowing-pearl-millet-rain-is-likely-until-the-20th-narnol-news-c-203-1-sroh1010-127418-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की बिजाई में जल्दबाजी न करें किसान, 20 तक बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की बिजाई में जल्दबाजी न करें किसान, 20 तक बारिश की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एक सप्ताह के दौरान हुई बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी हो गई है। ऐसे में विशेषज्ञों ने बाजरे की बिजाई में जल्दबाजी नहीं करने का सुझाव किसानों को दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 जून तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश और आंधी की आशंका रहेगी। किसान जुलाई के प्रथम सप्ताह तक बाजरे एवं ग्वार की बिजाई कर सकते हैं।
मंगलवार को सुबह सात से नौ बजे के बीच महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 15.5 एमएम बारिश हुई। इसके बाद पूरे दिन हवा चलने से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। किसान अब मौसम खुलने के बाद बिजाई शुरू कर सकेंगे।
जिले में खरीफ की प्रमुख फसल के रूप में हर साल औसतन तीन लाख एकड़ में बाजरे की बिजाई की जाती है। पिछले एक पखवाड़े के दौरान चार बार 15 एमएम से अधिक बारिश होने के बाद करीब 20 प्रतिशत किसानों ने बाजरे की बिजाई कर दी है। वहीं, कपास की फसल में इस बारिश के बाद फुटाव व बढ़वार तेजी से शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
-
शहर में जलभराव से बढ़ी परेशानी
बारिश के बाद शहर के गोशाला रोड, माजरा चुंगी, सिनेमा रोड, नागरिक अस्पताल, शॉपिंग कांपलेक्स, डुलाना रोड पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। चारपहिया वाहन चालक सड़कों पर गड्ढे होने के कारण हिचकोल खाते रहे। नगरपालिका प्रशासन ने मानसून सीजने से पहले सड़क के गड्ढों को भरने का दावा किया था लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका।
-
20 जून तक जारी रहेगा मौसम में बदलाव
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 18 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 20 जून तक मौसम में बदलाव और बादलों की आवाजाही और तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बारिश बूंदाबांदी की की संभावना रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से लगातार प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी। लगातार मौसम सुहावना बना रहेगा। किसान मौसम के बदलावों को ध्यान में रखते हुए बिजाई करें।
वर्जन
जून के दूसरे पखवाड़े से जुलाई के पहले सप्ताह तक बाजरे की बिजाई का अनुकूल मौसम है। किसान बिजाई करने से पूर्व मौसम एडवाजरी को ध्यान रखें। कई बार बिजाई के बाद बारिश से खूड रपट होने से किसान पर बिजाई, जुताई व बीज की दोहरी मार पड़ने की आशंका रहती है। बिजाई से पूर्व खेतों को अच्छी तरह तैयार रखें।- डॉ. अजय यादव, उपमंडल अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़।