सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers to Gherao Market Committee Office Today

Mahendragarh-Narnaul News: मार्केट कमेटी कार्यालय का आज घेराव करेंगे किसान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers to Gherao Market Committee Office Today
19जेएनडी34-अनाज मंडी में मांगों को लेकर धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान
विज्ञापन
नरवाना। नई अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले किसानों का धरना रविवार को भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व मा. बलबीर सिंह कर रहे हैं। किसानों ने फैसला लिया कि 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक प्रदेशभर में मार्केट कमेटी कार्यालयों का घेराव कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
Trending Videos

इस दौरान मा. बलजीत सिंह मांडी ने कहा कि मौजूदा सरकार की बेरुखी, वादाखिलाफी और जनविरोधी नीतियों के चलते किसानों को बार-बार सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां किसानों के हितों के खिलाफ हैं, जिससे खेती-किसानी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश इस समय एक चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लिए जा रहे फैसलों का असर सीधे किसानों पर पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी हो गया है।
इस अवसर पर बलदेव सिंह ढाकल, सुरजन, मांगेराम, सतबीर खरल, शीशपाल गुलाड़ी, रत्न सिंह, निहाल सिंह, जसवंत सिंह, बदन सिंह, फतेह सिंह, हवा सिंह, चोपड़ा, चंद्रभान, जयपाल, नरेश, सतबीर फौजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed