{"_id":"69e6003f4180dc41f505a200","slug":"video-ramsharan-yadav-unanimously-became-the-head-of-the-public-health-branch-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: रामशरण यादव सर्वसम्मति से बने पब्लिक हेल्थ ब्रांच प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: रामशरण यादव सर्वसम्मति से बने पब्लिक हेल्थ ब्रांच प्रधान
हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की पब्लिक हेल्थ ब्रांच की जनरल मीटिंग सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद्र यादव ने की। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न जायज मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ब्रांच प्रधान रमेश चंद्र यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सर्वसम्मति से रामशरण यादव को आगामी तीन वर्षों के लिए नया ब्रांच प्रधान चुना गया।
बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण पेयजल आपूर्ति को पंचायतों के अधीन करने के फैसले का कड़ा विरोध किया गया। साथ ही वर्ष 2020 से 2023 तक लंबित एलटीसी का भुगतान तुरंत जारी करने की मांग उठाई गई।
बैठक में राधेश्याम शर्मा, सहीराम यादव, रामेश्वर दयाल गुर्जर, हरिसिंह, रामचंद्र शर्मा, संदीप जांगड़ा व सुरेश कुमार यादव सहित सैंकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही 16 जून 2026 को नसीबपुर डब्ल्यूटीपी प्लांट पर हनुमान जी का वार्षिक भंडारा आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।