सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire broke out in the kiosk at the market gate

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी के गेट पर खोखे में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the kiosk at the market gate
विज्ञापन
नारनौल। शहर की नई सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर रविवार सुबह एक खाली पड़े खोखे में आग लग गई। इससे मंडी के व्यापारियों और लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार नांगल चौधरी रोड स्थित मंडी गेट के पास टीन शेड का एक खोखा रखा हुआ था, जिसमें सब्जी व्यापार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक के कैरेट रखे थे। रविवार सुबह करीब नौ बजे अचानक इन्हीं कैरेट में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और आसपास की दुकानों को भी नुकसान से बचा लिया गया। हालांकि खोखे में रखे सभी प्लास्टिक के कैरेट जलकर राख हो गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed