सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Five Gas Cylinders Seized for Misuse of Domestic Cylinders

Mahendragarh-Narnaul News: घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग पर पांच सिलिंडर जब्त

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Five Gas Cylinders Seized for Misuse of Domestic Cylinders
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में घरेलू गैस सिलिंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इस दौरान पांच सिलिंडर को जब्त किया गया। उन्होंने होटल व दुकान संचालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
Trending Videos

खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षक बिरमा देवी ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम की ओर से सोमवार का शहर के विभिन्न होटलों और दुकानों पर छापेमारी कर जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान नारनौल रोड व सब्जी मंडी पर छापेमारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान पांच सिलिंडर जब्त किए गए। इनमें एक भारत, दो इंडियन व दो एचपी सिलिंडर बरामद किए गए है। उन्होंने बताया कि घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है और इससे आम उपभोक्ताओं के लिए गैस की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed