सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Former Assistant Mining Officer Arrested in Illegal Mining Scam

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध खनन घोटाले में पूर्व सहायक खनन अधिकारी गिरफ्तार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Former Assistant Mining Officer Arrested in Illegal Mining Scam
फोटो नंबर-10नारनौल कार्यालय में कार्रवाई करती विजिलेंस टीम। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। अवैध खनन से जुड़े एक बड़े घोटाले में विजिलेंस की टीम ने नारनौल के पूर्व सहायक खनन अधिकारी संजय सिंबरवाल को पंचकूला से गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप है कि साल 2024 में पकड़े गए वाहनों से कम जुर्माना वसूलकर सरकारी राजस्व को लाखों रुपये की हानि पहुंचाई है।
Trending Videos

विजिलेंस की रेवाड़ी और नारनौल इकाइयों की संयुक्त टीम लंबे समय से इसकी जांच कर रही थी। जांच में खुलासा हुआ कि खनन विभाग के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों ने वाहन मालिकों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए और राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) के आदेशों की अनदेखी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया कि वाहन मालिकों से फर्जी शपथपत्र और गलत कीमत के दस्तावेज प्रस्तुत करवाए गए, जिन्हें विभागीय अधिकारियों ने बिना सत्यापन के स्वीकार कर लिया। कई मामलों में करीब 4 लाख रुपये तक के जुर्माने को घटाकर 2 लाख रुपये या उससे भी कम कर दिया गया।
इस अनियमितता के चलते सरकार को लगभग 21 लाख रुपये की वित्तीय हानि पहुंची है। इस पूरे मामले में तत्कालीन खनन अधिकारी, सहायक खनन अभियंता, लिपिक सहित कुल 17 कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।
जांच एजेंसी ने साल 2024 में धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक षड्यंत्र व भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजेश और एएसआई बीर सिंह भी शामिल थे। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वर्जन:
सिंबरवाल से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जा सकती है। 17 में से 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दो अन्य आरोपी एमओ राजेंद्र और क्लर्क चंद्रशेखर अभी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।-अशोक कुमार, इंस्पेक्टर, एंटी करप्शन ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article