{"_id":"69bcebc794f57f150e0d7cd1","slug":"video-narnaul-citys-sanitation-system-set-to-soar-launch-of-new-tender-for-door-to-door-waste-collection-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लगेंगे पंख, डोर-टू-डोर कूड़ा कचरा संग्रहण के नए टेंडर का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लगेंगे पंख, डोर-टू-डोर कूड़ा कचरा संग्रहण के नए टेंडर का शुभारंभ
शहर के विकास और स्वच्छता को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर परिषद द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के नए टेंडर का विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने की।
विधायक ओमप्रकाश यादव और चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर नए सफाई साधनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आधुनिक संसाधनों से लैस होगी सफाई व्यवस्था
शहरवासियों को गंदगी से निजात दिलाने और सफाई व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए इस नए टेंडर के तहत बेड़े में नए और आधुनिक साधन शामिल किए गए हैं। इस दौरान विधायक ने सफाई कर्मचारियों की समस्या भी सुनी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।