{"_id":"69c0367b7c21ef37f905eb15","slug":"havan-was-performed-in-arya-samaj-temple-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124999-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज मंदिर में किया हवन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आर्य समाज मंदिर में किया हवन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
फोटो 1 मातृशक्ति वंदन यज्ञ संगोष्ठी में मौजूद महिलाएं।स्रोत संगठन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज मंदिर में वेद पाल शास्त्री, मंत्री डॉ. विक्रांत डागर व महेंद्र दीवान की मौजूदगी में साप्ताहिक हवन किया गया। इसके यजमान बीर सिंह मेघनवास रहे। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
डॉ. प्रेम राज आर्य ने निस्वार्थ, सेवाभाव व मार्गदर्शन में हवन, वेद प्रचार व पाखंड उन्मूलन के लिए उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्हें पांच अप्रैल को आर्य समाज में वेद संस्कृति के संवाहक की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।
वेद प्रचार मंडल के मीडिया प्रभारी पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि हवन के बाद वेद प्रचार मंडल जिला महेंद्रगढ़ की एक बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि वर्तमान कार्यकारिणी का तीन वर्षीय कार्यकाल आठ अप्रैल को पूरा होगा।
आगामी कार्यकाल 2026 से 2028 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव 12 अप्रैल को 11 बजे यादव धर्मशाला में होगा। इस अवसर पर डॉ. प्रेमराज आर्य प्रधान वेद प्रचार मंडल, एडवोकेट मानव आर्य, डॉ. आनंद कुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Trending Videos