{"_id":"69b992f8435f26085f008e60","slug":"hcw-to-launch-mass-ai-literacy-campaign-for-ai-training-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124878-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एआई प्रशिक्षण के लिए सामूहिक एआई साक्षरता अभियान चलाएगा हकेंवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एआई प्रशिक्षण के लिए सामूहिक एआई साक्षरता अभियान चलाएगा हकेंवि
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ ---स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडिरा पहल के तहत डेटा लीड के सहयोग से व्यापक सामूहिक साक्षरता कार्यक्रम शुरू होगा। विश्वविद्यालय एडिरा यानि एआई फॉर डिजिट रेडीनेस एवं एडवांसमेंट पहल के तहत डेटा लीड के सहयोग से एक व्यापक साक्षरता कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों व शोधार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आवश्यक ज्ञान और कौशल से सशक्त बनाना है। यह पहल भारत में एआई कार्यबल तैयार करने के बड़े प्रयास का हिस्सा है जिसे गूगल और एशियाई विकास बैंक का सहयोग मिला हुआ है।
इस सहयोग के तहत विश्वविद्यालय भर से सभी विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में विभिन्न स्कूलों और विभागों के लिए आठ कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी जिनमें मानविकी और सामाजिक विज्ञान, बुनियादी विज्ञान, शिक्षा, इंजीनियरिंग, कानून, प्रबंधन अध्ययन व अन्य शामिल हैं।
प्रत्येक सत्र दो घंटे की अवधि का होगा और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इसे अंग्रेजी व हिंदी दोनों भाषाओं में संचालित किया जाएगा। इसके लिए पहली कार्यशाला 18 मार्च को होगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मूल बातें जेनरेटिव एआई प्रॉम्प्टिंग तकनीकें, एआई उपकरण व अनुप्रयोग, एआई नैतिकता और जोखिम प्रबंधन जैसे विषय शामिल होंगे।
प्रतिभागियों को आगे के शिक्षण मॉड्यूलों के माध्यम से अपने ज्ञान को बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा। सत्र पूरे करने के बाद प्रतिभागियों को एक लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम तक मुफ्त पहुंच मिलेगी जिसमें मॉड्यूल व साप्ताहिक व्यावहारिक अभ्यास सत्र शामिल हैं।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि पहली कार्यशाला स्कूल ऑफ इंटर डिस्पलनरी एवं एप्लाइड साइंस के तहत संकाय अधिष्ठाता प्रो. दिनेश कुमार के सहयोग से 18 मार्च को आयोजित की जाएगी जिसमें एडिरा ट्रेनर डॉ. अवनीश खरे विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करेंगे।
Trending Videos