{"_id":"69c8198a50abb72f9602d1ef","slug":"hero-ashok-kumar-was-given-a-tearful-farewell-narnol-news-c-203-1-sroh1010-125167-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नायक अशोक कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नायक अशोक कुमार को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61 नायक अशोक कुमार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सड़क हादसे में घायल हुए गांव बवानियां निवासी सेना के जवान नायक अशोक कुमार (35) का दिल्ली के आर्मी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को सेना की टुकड़ी व ग्रामीणों ने नम आंखों से अशोक कुमार को अंतिम विदाई दी।
दस वर्षीय बेटे मैरी ने जब अपने पिता के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी को सबकी आंखें नम हो गईं। जवान के पिता भरत सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मैकेनाइज इंफेंट्री से नायब सूबेदार राजू लक्ष्मण राजपूत के नेतृत्व में आई सेना की टुकड़ी ने शहीद को सलामी दी गई।
ग्रामीणों के अनुसार छह माह पूर्व महेंद्रगढ़ के सतनाली मोड़ पर सड़क दुर्घटना में अशोक कुमार घायल हुए थे। दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के आर्मी अस्पताल में हार्ट फेल होने से उनका निधन हो गया।
अशोक कुमार वर्ष 2012 में आर्मी मेडिकल कोर जोधपुर में सिपाही पद पर भर्ती हुए थे। शनिवार को गांव बवानियां में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान मिलिट्री स्टेशन से आई सेना की टुकड़ी ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी।
पूरे गांव में शोक का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों का कहना है कि अशोक कुमार बेहद मिलनसार और देशभक्त युवक थे। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरा आघात पहुंचा है।
नायक अशोक कुमार के परिवार में अब पत्नी पूनम देवी और 10 वर्षीय बेटा मैरी है। अशोक कुमार के पिता भरत सिंह भी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। भाई विजयपाल खेती किसानी करते हैं। नायक अशोक कुमार के जाने से माता विद्या देवी व पत्नी पूनम देवी के साथ-साथ परिवार सदमे में है।
Trending Videos