सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lawyers' Work Suspended Due to Bar Council Elections

Mahendragarh-Narnaul News: बार काउंसिल के चुनाव के कारण वकीलों का वर्क सस्पेंड

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lawyers' Work Suspended Due to Bar Council Elections
फोटो नंबर- 22मतदान करने के लिए लाइन में लगे अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के बार काउंसिल के मेंबर के चुनाव के चलते बुधवार को वकीलों ने एक दिन का वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान कोर्ट में अदालत से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं किया गया। इसी वजह से अदालत परिसर में लोगों की आवाजाही भी नाममात्र की ही रही।
Trending Videos

प्रधान संतोख सिंह ने बताया कि जिला बार काउंसिल के 955 अधिवक्ताओं में से 731 ने मेंबर के चुनाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर एक पर 480 में से 370 और बूथ नंबर दो पर 475 में से 361 मतदाताओं ने अपने मताधिकार दका प्रयोग किया। एन्होंने बताया कि बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के 23 मेंबर चुने जाने हैं, जिसके लिए पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में सुबह से मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वकीलों ने शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान करते हुए अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए बार रूम में दो बूथ बनाए गए थे।
महेंद्रगढ़ के बार एसोसिएशन प्रधान संदीप यादव ने बताया कि बार एसोसिएशन के 470 अधिवक्ताओं में से 361 अधिवक्ताओं ने चुनाव के लिए मतदान किया है। महेंद्रगढ़ बार कोर्ट के बार रूम में एक बूथ बनाया गया था। उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के 157 सदस्यों के मध्य चुनाव करवाए गए। दो नॉमेनेटिड़ सदस्य सहित 23 मेंबर चुने जाने हैं।
उन्होंने बताया कि जिस अधिवक्ता के पास ज्यादा बहुमत होगा वहीं चेयरमैन घोषित किया जाएगा। कोर्ट में सुबह से मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। वकीलों ने शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान करते हुए अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान बार एसोसिएशन में वर्क सस्पेंड रखा गया। अदालत से जुड़ा कोई भी कार्य नहीं हुआ। महेंद्रगढ़ में चार कोर्टों में 350 व एसडीएम व तहसील कोर्ट में 125 केसों पर सुनवाई नहीं हुई, उनकी अगली तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed