{"_id":"6a3d7507bbde57a44d0a6205","slug":"memorandum-submitted-to-the-chief-minister-in-protest-against-the-attack-on-the-vlda-narnol-news-c-196-1-nnl1004-141724-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वीएलडीए पर हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वीएलडीए पर हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 3 पशुपालन विभाग के उपनिदेशक को ज्ञापन सौंपते वीएलडीए।स्रोत:प्रवक्ता
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। करनाल में एक वीएलडीए पर हुए जानलेवा हमले और सिरसा में एक वीएलडीए की मौत के मामले को लेकर महेंद्रगढ़ जिले के वीएलडीए ने वीरवार को बैठक कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन उप निदेशक पशुपालन के माध्यम से भेजा गया।
जिला प्रधान विक्रम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वीएलडीए कर्मचारियों ने बताया कि करनाल जिले में वैक्सीनेशन के बाद एक बछड़े की मौत होने पर सुरेंद्र सिंह वीएलडीए पर पशु मालिक ने हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और वे आईसीयू में भर्ती हैं। कर्मचारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में सिरसा जिले के अशोक कुमार वीएलडीए की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई। कर्मचारियों का कहना है कि वीएलडीए वर्ग पर क्षमता से अधिक कार्य का बोझ डाला जा रहा है और विभागीय स्तर पर अनावश्यक मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुंहखुर-गलघोंटू टीकाकरण अभियान शुरू होने से पहले भी इन समस्याओं को लेकर चार दिन तक अभियान स्थगित रखा गया था। इसके बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। कर्मचारियों ने सरकार से हस्तक्षेप कर वीएलडीए वर्ग को न्याय दिलाने की मांग की।
इस दौरान सुशील कुमार, यशपाल सिंह, केंद्रीय कमेटी सदस्य संजीव नाहरिया, पूर्व जिला प्रधान नरेश यादव, जसवंत सिंह, वीरेंद्र सिंह, सत्यनारायण और कुलदीप सिंह सहित जिले के कई वीएलडीए मौजूद रहे।