फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother of Mahendragarh's daughter Sharmila speaks on her victory She brought honor to country and our family

Haryana: महेंद्रगढ़ की बेटी शर्मिला धनखड़ की जीत पर मां बोलीं- देश और हमारे परिवार का मान बढ़ाया

Thu, 30 Jul 2026 11:40 AM IST
Naveen एएनआई, हरियाणा
एएनआई, हरियाणा Published by: Naveen Updated Thu, 30 Jul 2026 11:40 AM IST
सार

शर्मिला के भाई अमित ने उनकी मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपनी बहन पर बहुत गर्व है। उसने यह कामयाबी बेहद कड़ी मेहनत के दम पर हासिल की है। उसका एकमात्र लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना ही था, जिसे उसने आज पूरा कर दिखाया।

विज्ञापन
Mother of Mahendragarh's daughter Sharmila speaks on her victory She brought honor to country and our family
शर्मिला धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की मिट्टी ने एक बार फिर खेल जगत में देश का परचम लहराया है। महेंद्रगढ़ की बेटी शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पैरा शॉट पुट (गोला फेंक) इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम कर लिया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मां बोलीं- पूरा देश मना रहा है जश्न
शर्मिला की इस बड़ी कामयाबी पर उनकी मां संतोष ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी बेटी ने गोल्ड मेडल जीता है; हम बहुत खुश हैं। पूरा देश उसकी इस कामयाबी का जश्न मना रहा है। उसने देश का मान बढ़ाया है और हमारे परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कड़ी मेहनत का मिला फल: भाई अमित
शर्मिला के भाई अमित ने उनकी मेहनत का जिक्र करते हुए कहा कि हमें अपनी बहन पर बहुत गर्व है। उसने यह कामयाबी बेहद कड़ी मेहनत के दम पर हासिल की है। उसका एकमात्र लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना ही था, जिसे उसने आज पूरा कर दिखाया। शर्मिला की इस स्वर्णिम सफलता के बाद उनके गृह जिले महेंद्रगढ़ और पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed