सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mukut Makes History: World Record Set with PhD on 'Nitya Halchal'

Mahendragarh-Narnaul News: मुकुट ने रचा इतिहास, नित्य हलचल पर पीएचडी से बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mukut Makes History: World Record Set with PhD on 'Nitya Halchal'
फोटो 1शोधार्थी मुकुट अग्रवाल को सम्मानित करते विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनोज कुमार व अन्य।स
विज्ञापन
नारनौल। युवा शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल ने हरियाणा की हिंदी पत्रकारिता के विकास में सांध्य दैनिक नित्य हलचल की भूमिका विषय पर सिंघानिया विश्वविद्यालय, पचेरी बड़ी से पीएचडी पूरी की। इसके चलते उनका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि किसी सांध्य हिंदी दैनिक समाचार पत्र पर पीएचडी करने वाले वे दुनिया के पहले शोधार्थी बन गए हैं।
Trending Videos

इसके साथ ही नित्य हलचल भी विश्व का पहला ऐसा सांध्य हिंदी दैनिक बन गया है जिस पर शोध कर पीएचडी की गई हो। इस उपलब्धि पर सिंघानिया विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां कुलपति एवं पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार गर्ग ने डॉ. मुकुट अग्रवाल को प्रमाण-पत्र, मैडल, प्रतीक चिह्न और टी-शर्ट भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विख्यात साहित्यकार एवं सांस्कृतिक संकाय अधिष्ठाता डॉ. रामनिवास मानव ने भी इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि किसी सांध्य हिंदी दैनिक पर पीएचडी होना पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर नित्य हलचल की पूर्व संपादक डॉ. कांता भारती और शोध-निर्देशक डॉ. आरती प्रजापति भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed