{"_id":"6a046872ab76a7465001396f","slug":"video-municipal-employees-strike-continues-for-the-13th-day-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: 13वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, फायर कर्मचारियों को न्याय देने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: 13वें दिन भी जारी रही नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, फायर कर्मचारियों को न्याय देने की उठी मांग
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी इकाई नारनौल की हड़ताल बुधवार को 13वें दिन भी जारी रही, जबकि फायर कर्मचारियों की हड़ताल 36वें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल की अध्यक्षता संयुक्त नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई नारनौल के प्रधान भूपेंद्र सिंह तथा फायर यूनियन के प्रधान गुरदयाल सिंह ने की।
हड़ताल को समर्थन देने के लिए अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के जिला प्रधान मनोज बोयत, महासचिव ललित कुमार जड़िया व उनकी टीम, शिक्षा विभाग के पार्ट टाइम कर्मचारी तथा गांधी कॉलोनी वाल्मीकि पंच कमेटी के प्रधान करतार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे।
अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के जिला प्रधान मनोज बोयत और राज्य सचिव ललित वाल्मीकि ने कहा कि प्रदेशभर के कर्मचारी अपने हक और अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा फायर कर्मचारियों को न्याय देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि शहीद पुलिस कर्मचारियों की तरह फायर कर्मचारियों के लिए भी एक करोड़ रुपये की सहायता नीति लागू की जानी चाहिए।
इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य नेता महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव, नगर पालिका जिला प्रधान राहुल सरवन, हरिओम, प्रदीप, अजय, सतपाल, अशोक, सुनील, इंद्र कुमार, रविकांत, कृष्ण, जेडी, जोगिंदर, महावीर प्रसाद, महेंद्र सिंह दायमा सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।