{"_id":"6a0372889a094c42d0032dec","slug":"mahendragarh-moved-up-from-15th-to-9th-position-with-a-12th-grade-exam-result-of-8713-narnol-news-c-196-1-nnl1004-139834-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ 15वें पायदान से 9वें पर पहुंचा, 87.13 रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ 15वें पायदान से 9वें पर पहुंचा, 87.13 रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 19परीक्षा परिणाम घोषित होने पर उत्साहित आरोही मॉडल स्कूल मंढाना के विद्यार्थी। स
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम मंगलवार की शाम घोषित कर दिया। इसमें महेंद्रगढ़ जिला 87.13 प्रतिशत परिणाम के साथ नौवें पायदान रहा। गत वर्ष यह जिला 15वें पायदान पर था।
इस बार जिले का परिणाम 87.13 प्रतिशत रहा जबकि बीते वर्ष 87.33 रहा था। जिले में 2025-26 में 7741 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 6745 विद्यार्थी पास हुए। इसके अलावा 762 बच्चों की कंपार्टमेंट और 234 विद्यार्थी फेल हो गए।
इसी प्रकार प्राइवेट परीक्षा का परिणाम 68.09 प्रतिशत रहा। इसमें 94 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 64 विद्यार्थी पास हुए हैं और 30 फेल हुए हैं। इसके अलावा ओपन स्कूल परीक्षा का परिणाम 50.0 प्रतिशत रहा है।
परीक्षा में 154 बच्चे बैठे थे, जिसमें से 77 पास हुए हैं। इसमें 111 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें 56 पास हुए। इसी तरह 43 छात्राओं ने परीक्षा दी थी जिसमें 21 पास हुई है।
इस बार चरखी दादरी 91.08 प्रतिशत के साथ पहले तो नूंह जिला 57.00 प्रतिशत के साथ अंतिम पायदान पर रहा है। वहीं जींद जिला 91.0 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे और पानीपत 90.84 के साथ तीसरे पायदान पर रहा।
प्रदेश में 2026 में महेंद्रगढ़ जिला 9वें पायदान पर पहुंच गया है। महेंद्रगढ़ जिला 2025 में 15वें, 2024 में पहले और 2023 में दूसरे स्थान पर था।
-- -- -- -- -- -- -
परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साहित हूं। साइट नहीं चलने के कारण मैं अपना परीक्षा परिणाम नहीं देख पाया। जैसे-जैसे समय बीत रहा है। परिणाम देखने के लिए उत्साह बढ़ता जा रहा है। -इशांत, छात्र, विज्ञान संकाय ।
-- -- -
मैंने शिक्षक के मार्गदर्शन में परीक्षा की तैयारी की थी। सभी विषय में परीक्षा बेहतर रही थी और उम्मीद है परिणाम भी बेहतर रहेगा। परिणाम जारी होने के बाद भी मैं अभी तक नहीं देख पाई।- प्रियंका, कला संकाय
-- -- -- -- -
परीक्षा परिणाम घोषित होने की जानकारी होते ही रोमांचित हो उठी लेकिन देर शाम तक साइट नहीं चलने के कारण परीक्षा परिणाम नहीं देख पाई। उम्मीद है परिणाम अनुमान के मुताबिक बेहतर होगा। -प्राची, वाणिज्य संकाय।
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
हरियाणा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में महेंद्रगढ़ जिला इस बार 9वें पायदान पर रहा। गत वर्ष की तुलना में परिणाम बेहतर रहा है। आगामी सत्र में पहले पायदान के लिए मेहनत करवाई जाएगी। जिले में 7741 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी जिसमें 6745 पास हुए हैं।- विश्वेश्वर कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल।
-- -- -- -- -- -- --
शिक्षा सत्र 2022-23 की स्थिति
परीक्षा दी 9005
पास हुए 7924
फेल 1081
पास प्रतिशत 88
-- -- -- -- -- --
शिक्षा सत्र 2023-24 की स्थिति :
परीक्षा दी 7428
पास हुए 6907
फेल 78
पास प्रतिशत 92.99
-- -- -- -- -- --
शिक्षा सत्र 2024-25 की स्थिति
परीक्षा दी 7128
पास हुए 6225
फेल 217
पास प्रतिशत 87.33
Trending Videos