सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sunshine during the day, drizzle in the evening brought relief from the heat.

Mahendragarh-Narnaul News: दिन में धूप, शाम को बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 13 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, drizzle in the evening brought relief from the heat.
फोटो नंबर- 23नारनौल में बूंदा-बांदी के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में दिन में तेज धूप के चलते गर्मी से परेशान लोगों को शाम को पांच बजे कुछ समय से लिए हुई बूंदाबांदी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानियों ने 13 मई को आंधी और बारिश की आशंका जताई है।
Trending Videos

क्षेत्र में मंगलवार को दिनभर तेज धूप रहीं। गर्म हवा भी चली जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम 3 बजे अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला और बादल छा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 5 बजे कुछ देर के लिए हुई बूंदा-बांदी ने मौसम सुहावना बना दिया। 12 मई की रात व 13 मई को बारिश व आंधी की संभावना बनी हुई है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 13 मई तक क्षेत्र में बारिश व 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की संभावना बनी हुई है।
13 मई के बाद तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और आमजन को तेज धूप व गर्म हवाओं से दो-चार होना पड़ेगा। मंगलवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 24.0 व अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed