{"_id":"6a0371928fc18dce3a0be96e","slug":"wheat-arrivals-surge-in-final-phase-of-government-procurement-30-lower-than-last-year-narnol-news-c-196-1-nnl1005-139809-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी खरीद के अंतिम दौर में बढ़ी गेहूं की आवक, पिछले साल से 30 फीसदी कम खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सरकारी खरीद के अंतिम दौर में बढ़ी गेहूं की आवक, पिछले साल से 30 फीसदी कम खरीद
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। गेहूं की सरकारी खरीद समाप्त होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं। ऐसे में अटेली मंडी सहित जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक बढ़ने लगी है। हालांकि इस बार जिले में गेहूं की सरकारी खरीद पिछले साल के मुकाबले करीब 30 फीसदी कम रही है।
बाजार भाव और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में कम अंतर तथा गेटपास नियमों में बदलाव को इसकी प्रमुख वजह माना जा रहा है। गत वर्ष जिलेभर में करीब 2.70 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी, जबकि इस सीजन में अब तक करीब 1 लाख 99 हजार 301 क्विंटल गेहूं की ही सरकारी खरीद हो पाई है।
कम आवक के कारण खरीद प्रक्रिया सामान्य बनी हुई है और धीमी उठान के बावजूद मंडियों में अधिक दबाव नहीं बना। अधिकारियों का मानना है कि खरीद के अंतिम दिनों में मंडियों में आवक और बढ़ सकती है।
मंगलवार को अटेली मंडी में नौ गेटपास जारी किए गए तथा करीब 199 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। सरकारी खरीद के तहत जिलेभर के करीब 5082 किसानों को अब तक करीब 42.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। वहीं करीब 3.43 करोड़ रुपये का भुगतान अभी लंबित है।
-- -- -- -
किस मंडी में हुई कितने गेंहू की खरीद :
मंडी खरीद उठान
अटेली 16092 क्विंटल 14197 क्विंटल
कनीना 89246 क्विंटल 80807 क्विंटल
महेंद्रगढ़ 1723 क्विंटल 1555 क्विंटल
सतनाली 92240 क्विंटल 87136 क्विंटल
-- -- -
वर्जन :
गेहूं खरीद व उठान सुचारू रूप से बना हुआ है। अटेली में मंगलवार को करीब 682 क्विंटल गेहूं का उठान किया गया है। अंतिम दिनों में गेंहू की आवक में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।-प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।
Trending Videos