सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No Laxity in Voter List Revision Work Will Be Tolerated: SDM

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं : एसडीएम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
No Laxity in Voter List Revision Work Will Be Tolerated: SDM
विज्ञापन
नारनौल। कनीना के एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने सोमवार को स्थानीय पंचायत भवन में बीएलओ की समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने मतदाता सूची के अपडेशन और पुनरीक्षण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की और कहा कि काम में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह ने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत व स्थानांतरित हो चुके लोगों के नाम सूची से हटाने और त्रुटियों को ठीक करने का काम पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर संपन्न होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीएलओ केवल कागजी औपचारिकता न निभाएं बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाएं। प्रत्येक परिवार का गंभीरता से मतदाता सत्यापन किया जाए ताकि कोई भी योग्य नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन
Trending Videos

बैठक के दौरान कानूनगो पूनम ने उपस्थित स्टाफ को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने रिकॉर्ड को पूरी तरह अपडेट रखें ताकि जांच के समय किसी भी प्रकार की विसंगति सामने न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed