सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Outrage over Water Crisis Mounts; Department Springs into Action Following Warning of Protests

Mahendragarh-Narnaul News: पानी संकट पर बढ़ा आक्रोश, प्रदर्शन की चेतावनी से हरकत में विभाग

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Outrage over Water Crisis Mounts; Department Springs into Action Following Warning of Protests
फोटो 8एसडीओ को पानी की समस्या से अवगत करवाते हुए वार्ड वासी।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। गर्मी में कस्बे के विभिन्न वार्डों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं होने से लोगों में भारी रोष है। रविवार को वार्ड-4 के निवासियों ने समस्या को लेकर विरोध जताया और जल्द समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
Trending Videos

लोगों के बढ़ते आक्रोश के बाद विभाग हरकत में आया। सोमवार को जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ महेश यादव ने नांगल चौधरी के अलग-अलग वार्डों का दौरा कर जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पूर्व पार्षद सोनू तंवर, हंसराज फौजी, अजय यादव, गगन, शारदा और इंदिरा समेत अन्य लोगों ने बताया कि कई दिनों से पानी की सप्लाई बाधित है। दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है। यहां तक कि सीएम विंडो पर भी गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
एसडीओ महेश यादव ने मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed