फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Pay the fees by August 4, or you might lose your UG course seat.

Mahendragarh-Narnaul News: चार अगस्त तक भर दें फीस, वरना हाथ से निकल सकती है यूजी कोर्स की सीट

Mon, 03 Aug 2026 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Pay the fees by August 4, or you might lose your UG course seat.
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट सूची के आधार पर फीस जमा करवाने के लिए विद्यार्थियों के पास अब केवल दो दिन का समय बचा है। फीस जमा करवाने की अंतिम तिथि चार अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ और सतनाली के राजकीय महाविद्यालयों में कुल 1980 सीटों पर दाखिले होने हैं। पहली मेरिट सूची के आधार पर अब तक 785 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी है। महेंद्रगढ़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में 1280 सीटों पर दाखिला होना है जिसमें पहली सूची के अनुसार 455 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। यहां करीब 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने फीस प्रक्रिया पूरी कर ली है। सबसे अधिक रुचि विद्यार्थियों ने बीए पाठ्यक्रम में दिखाई है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सतनाली में 700 सीटों पर दाखिले होने हैं। पहली मेरिट सूची में 463 विद्यार्थियों के नाम शामिल किए गए थे, जिनमें से अब तक 330 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीए में 228 और फिजिकल साइंस में 39 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिला नोडल अधिकारियों ने बताया कि आने वाले महीनों में भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी होने की संभावना है। इसके चलते कई विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और कोचिंग पर अधिक ध्यान दे रहे हैं, जिससे कॉलेज दाखिले के प्रति कुछ विद्यार्थियों का रुझान कम दिखाई दे रहा है।

कॉलेज प्रशासन की ओर से पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है। फीस जमा करवा चुके विद्यार्थियों को दस्तावेज जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। वहीं, फीस जमा नहीं करवाने वाले विद्यार्थियों को चार अगस्त तक प्रक्रिया पूरी करने की सूचना दी जा रही है। इसके बाद दाखिला फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दिया जा सकेगा।

------------
वर्जन:
राजकीय महाविद्यालय में यूजी कक्षा में पहली मैरिट लिस्ट के आधार पर चार अगस्त तक फीस जमा करवाने का अंतिम दिन है। जिन विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाने के बाद दस्तावेज जमा नहीं करवाया है। उन्हें फोन के माध्यम से सूचना देकर दस्तोवज जमा करवाने को कहा जा रहा है। -विजय कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed