फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rain likely in Narnaul from today until August 8.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में आज से आठ अगस्त तक बारिश के आसार

Mon, 03 Aug 2026 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rain likely in Narnaul from today until August 8.
नारनौल। जिले में मानसून की रफ्तार धीमी होने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, अब मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नारनौल सहित आसपास के क्षेत्रों में 3 से 8 अगस्त के बीच अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि फिलहाल नारनौल और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बादल तो नजर आ रहे हैं, लेकिन बारिश की गतिविधियां कमजोर हैं। दूसरी ओर गुजरात और राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जबकि इस क्षेत्र में सूखे जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाली नई मौसमी प्रणाली और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मानसून टर्फ दोबारा नारनौल क्षेत्र की ओर आ सकता है। इससे बारिश की संभावना बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अनुसार अल-नीनो के प्रभाव के कारण अगस्त और सितंबर में मानसून सामान्य से कमजोर रह सकता है। ऐसे में किसानों और आम लोगों की नजर अब आने वाले दिनों की बारिश पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed