{"_id":"69c969f4877a9c499c0a878b","slug":"radha-naam-sankirtan-yatra-started-in-the-city-narnol-news-c-196-1-nnl1003-137820-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में निकली राधा नाम संकीर्तन यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में निकली राधा नाम संकीर्तन यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-05हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को राधा नाम संकीर्तन यात्रा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से निकाली गई। सुबह प्रभात फेरी के यजमान कृष्ण कुमार परिवार ने पवित्र ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन यजमान के निवास पर संपन्न हुई। इस दौरान भक्तों ने ढोल-मंजीरे व नगाड़ों की थाप पर राधे-राधे का संकीर्तन किया। सुबह ठाकुर जी व युगल सरकार की आरती के बाद श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया गया।
भक्ति भाव में डूबे सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष, बच्चे व युवा नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। इत्र व पुष्प वर्षा से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं की टोलियां झूमते हुए संकीर्तन करती रहीं, जिससे शहर का माहौल वृंदावन जैसा प्रतीत हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन व नृत्य कर ठाकुर जी को रिझाया और सभी ने एक स्वर में राधा नाम का स्मरण किया।
Trending Videos