सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rashtriya Prajapati Mahasabha honored the talents

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय प्रजापति महासभा ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 23 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Prajapati Mahasabha honored the talents
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय प्रजापति महासभा की ओर से रविवार को दौगड़ा जाट में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम का आयोजन प्रजापति विकास समिति कनीना के प्रधान ठेकेदार बलवान सिंह के कार्यालय पर हुआ। इसकी शुरुआत महाराजा दक्ष प्रजापति एवं माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। अध्यक्षता प्रताप सिंह प्रजापति और संचालन मास्टर नरेंद्र वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसानौता गांव के युवराज ने गुरुग्राम में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। उनके छोटे भाई ने भी विज्ञान प्रदर्शनी में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं दौगड़ा जाट के विवेक ने आईजीयू के छठे सेमेस्टर में दूसरा स्थान प्राप्त किया जबकि उनके भाई विकास ने दसवां स्थान हासिल किया। हिमांशु ने आईजीयू के प्रथम सेमेस्टर में दूसरा स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सभी प्रतिभाओं को महासभा की ओर से फूल मालाएं पहनाकर तथा उनकी योग्यता के अनुसार पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्याध्यापक रतिराम कनोजिया ने शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
वहीं मुख्याध्यापक सत्य प्रकाश महरौलिया ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे एनएमएमएस सुपर-100 व बुनियादी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बीएसएफ से रिटायर्ड इंस्पेक्टर सूबे सिंह, पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर रामपाल सिंह, बीपीएचओ के जिला अध्यक्ष रविंद्र कुमार पाली सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार रखे।
छोटे बच्चे यश विराज ने अपने संबोधन में अनुशासन और समय पर उठने-सोने की आदत को सफलता का आधार बताया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव विजय सिंह प्रजापति, उपप्रधान कृष्ण कुमार, राजवीर प्रजापति, सुरेश कुमार, महेश कुमार, श्याम सुंदर, हरि सिंह, निहाल सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed