{"_id":"6931ce264496dd556a0ed786","slug":"reflector-tape-can-save-lives-in-fog-yet-people-are-unaware-narnol-news-c-196-1-nnl1005-133093-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे में रिफ्लेक्टर टेप बचा सकती है जान, फिर भी लोग अनजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कोहरे में रिफ्लेक्टर टेप बचा सकती है जान, फिर भी लोग अनजान
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18148 बी हाइवे स्थित महर्षि दयानंद चौक पर सड़क किनारे खड़ी बस पर नहीं लगी रिफल
- फोटो : महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में लगी खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी।
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल इलाके में नेशनल हाईवे 152-डी, एनएच-11 और 148-बी सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर बिना रिफ्लेक्टर के बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। बिना रिफ्लेक्टर वाले वाहनों में निजी गाड़ियों की संख्या अधिक है। अब कोहरे में हादसों का ज्यादा खतरा रहेगा।
रिफ्लेक्टर टेप के लिए प्रशासन भी सख्ती नहीं बरत रहा है।इसके बावजूद आमजन की भी जिम्मेदारी बनती है कि आने वाले दिनों में कोहरे को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए ताकि अपनी व दूसरे की जान व माल का बचाव हो सकें।
सड़क किनारे खड़े वाहन हादसों का कारण
क्षेत्र के तीन तरफ नेशनल हाईवे बने हुए हैं। लोग रात के समय हाईवे पर सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं लेकिन रिफ्लेक्टर टेप नहीं होने के चलते कई बार वाहन दिखाई नहीं देते और लोग दुर्घटना का शिकार बनते हैं।
ट्रक के पीछे चलना खतरनाक
कोहरे के दौरान आमतौर पर वाहन बड़े वाहन के पीछे बहुत कम दूरी पर चलते हैं लेकिन कई बार बड़े वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसे हो जाते हैं। इसलिए कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाना चाहिए और आगे चल रहे वाहन से करीब 10 फिट की दूरी बना कर रखनी चाहिए।
यातायात पुलिस चला रही अभियान
वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने और लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक पुलिस द्वारा करीब 100 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया जा चुका है।
वर्जन :
लोगों को जागरूक करने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाकर रिफ्लेक्टर टेप लगाने का कार्य किया जा रहा है। वीरवार को भी 47 वाहनों के रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई है। -अनिल कुमार, यातायात प्रभारी, नारनौल
Trending Videos