{"_id":"6a777d2a4d4a4b49520b4ab7","slug":"school-admission-deadline-for-disadvantaged-students-extended-to-the-31st-narnol-news-c-196-1-nnl1003-143605-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वंचित विद्यार्थियों के लिए स्कूल दाखिले की तारीख 31 तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वंचित विद्यार्थियों के लिए स्कूल दाखिले की तारीख 31 तक बढ़ी
विज्ञापन
फोटो नंबर-03राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले के राजकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक दाखिला लेने से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी से संबंधित स्कूलों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है। इससे अब ऐसे विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रवेश लेने का अतिरिक्त समय मिल गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी संबंधित स्कूलों को दाखिले से वंचित विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक 9वीं से 12वीं कक्षा में दाखिला नहीं लिया है, वे 31 अगस्त तक संबंधित स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी राजकीय और निजी विद्यालयों के मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों और अभिभावकों को बढ़ाई गई अंतिम तिथि की जानकारी दें, ताकि कोई पात्र विद्यार्थी दाखिले से वंचित न रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्कूलों की जिम्मेदारी है कि निर्धारित अवधि में पात्र विद्यार्थियों का दाखिला पूरा किया जाए। वहीं, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।