सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Scuffle over construction on municipal and trust land

Mahendragarh-Narnaul News: नगरपालिका व ट्रस्ट की जमीन पर निर्माण को हाथापाई

संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Scuffle over construction on municipal and trust land
फोटो संख्या:83- एसडीएम योगेश सैनी को ज्ञापन सौंपते शहरवासी --स्रोत- संस्था - फोटो : 1
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बालाजी चौक के नजदीक नगरपालिका व ट्रस्ट की जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में वीरवार को हाथापाई हुई। नगरपालिका की ओर से धर्मार्थ ट्रस्ट की जमीन पर चाहरदीवारी का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने निर्माण को लेकर आपत्ति जताई तो कहासुनी हाथापाई में बदल गई।
Trending Videos

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हंगामा व मारपीट भी हुई जिसमें दोनों पक्षों से सुरेंद्र बंटी, सुनील कानौड़िया को हल्की चोटें आई। इसके बाद दोनों पक्ष अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष ने धर्मार्थ ट्रस्ट की पुरानी रजिस्टरी उनके पास होने का हवाला देते हुए चाहरदीवारी निर्माण का काम शुरू कर दिया। लेकिन दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। मारपीट के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दी गई।
साथ ही एसडीएम को भी एक ज्ञापन सौंपकर चाहरदीवारी के निर्माण का काम रुकवा दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि यह जमीन राधा-कृष्ण धर्माथ ट्रस्ट ने नगरपालिका को दी थी।
कुछ लोग बिना ट्रस्ट व नगरपालिका से अनुमति लिए ही निर्माण कर ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इसके बाद एसडीएम योगेश सैनी ने नगरपालिका सचिव को बुलाकर निर्माण कार्य बंद कराया। हालांकि पुलिस की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed