फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   seats still vacant in Government College

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में अभी भी 55 प्रतिशत सीटें रिक्त

Wed, 19 Aug 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
seats still vacant in Government College
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में अब तक उपलब्ध सीट की तुलना में केवल 45 प्रतिशत सीट पर ही दाखिला हो पाया है। जिसका प्रमुख कारण रोजगार परक कोर्स का नहीं होना है। गत वर्ष भी पीजी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया करीब 5 माह तक जारी रही थी और फिर भी कुछ कोर्स में सीट रिक्त रह गई थी। जानकारी के अनुसार पीजी कॉलेज में स्नातक स्तर पर 6 कोर्स की 1580 सीट पर दाखिला होना था। दो मेरिट सूची जारी होने के बाद अब तक केवल 725 सीट पर ही दाखिला हो पाया है। रिक्त 855 सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसलिंग के तहत किए जा रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित की गई है। उपलब्ध सीट पर सबसे अधिक दाखिले बीसीए 37, बीबीए 35 व बीएससी लाइफ साइंस 131 में हुए हैं। वहीं उपलब्ध सीट के आधार पर सबसे कम दाखिले बीए में केवल 295 हुए है और 365 सीट रिक्त है।
विज्ञापन


स्नातकोत्तर में प्रथम मेरिट सूची 24 अगस्त को
स्नातकोत्तर कोर्स में प्रथम मेरिट सूची 11 अगस्त को जारी की जानी थी, लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी की जाएगी। स्नातकोत्तर में उपलब्ध 15 कोर्स में उपलब्ध 590 सीट पर दाखिला होना है।
विज्ञापन


वर्जन :
स्नातक स्तर पर फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है और स्नातकोत्तर में प्रथम मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी की जाएगी। दाखिला लेने वाले छात्रों से अपील है की फीस जमा करवाने के बाद दस्तावेज का सत्यापन अवश्य करवाएं ताकि परीक्षा के समय परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, पीजी कॉलेज, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed