{"_id":"6a7cc5952e5cef74f20106d7","slug":"special-train-between-madar-and-narnaul-to-run-from-the-15th-will-make-41-trips-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143809-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मदार-नारनौल के बीच 15 से चलेगी विशेष ट्रेन, 41 फेरे लगाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मदार-नारनौल के बीच 15 से चलेगी विशेष ट्रेन, 41 फेरे लगाएगी
Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। रेलवे ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन मदार और नारनौल के बीच प्रतिदिन संचालित की जाएगी। यह सेवा 15 अगस्त से 24 सितंबर तक कुल 41 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन का ठहराव रींगस स्टेशन पर होगा जिससे खाटू श्याम के दर्शन करने जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इस संबंध में जानकारी दी है। गाड़ी संख्या 09639 मदार-नारनौल प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 15 अगस्त से शुरू होगी। यह मदार से सुबह 04.30 बजे रवाना होगी और उसी दिन सुबह 09.15 बजे नारनौल पहुंचेगी।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 09640 नारनौल-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा नारनौल से शाम 04.20 बजे चलेगी। यह ट्रेन उसी दिन रात 10.35 बजे मदार पहुंचेगी। यह रेलसेवा 24 सितंबर तक संचालित की जाएगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 41 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन
यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इनमें किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीमकाथाना, मावंडा, डाबला और निजामपुर स्टेशन शामिल हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस रेलसेवा में कुल नौ डिब्बे होंगे। इनमें सात साधारण श्रेणी के डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं।