{"_id":"6a7cc41ef4db7e936105310b","slug":"the-youth-are-not-only-the-future-of-the-country-but-also-its-present-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129068-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: युवा देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं
Thu, 13 Aug 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- कार्यक्रम को संबोधित करते समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा--स्रोत- हकेंवि
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डरोली अहीर में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, डिबेट में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक देवदत्त व विशिष्ट अतिथि मदन मोहन की ओर से दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होते हैं। आज का युवा तकनीक और नवाचार के माध्यम से दुनिया को बदलने की क्षमता रखता है। हमें उन्हें केवल अवसर देने की आवश्यकता है।
युवाओं के लिए अनेक तरह की प्रतियोगिताओं और सत्रों का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में युवाओं ने सतत विकास और डिजिटल क्रांति में अपनी भूमिका पर विचार रखे। विद्यार्थियों की ओर से देशभक्ति गीत, नाटक और पारंपरिक नृत्य पेश किए गए। युवा उद्यमियों और विद्यार्थियों ने अपने नए स्टार्टअप आइडिया और तकनीक पर भी अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य विनोद खंगवाल ने सभी उपस्थित लोगों और युवाओं से राष्ट्रहित में काम करने का आह्वान किया। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डरोली अहीर के इंचार्ज राकेश कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन डॉ. सुरेश कुमारी ने किया। जूरी मेंबर पूजा यादव, प्रमिला कुमारी और मीना कुमारी रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेजर वीरेंद्र सेकवाल, संदीप मादी, अमित, हर्षवर्धन, मनीषा यादव, शिवचरण चौहान, दिनेश, नीरज यादव, शक्ति सहित सभी विभिन्न संस्थाओं के छात्र व छात्राएं मौजूद रहे।